राशन दुकान निलंबित

Posted On:- 2022-05-19



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। अनुविभागीय अधिकारी (रा0) बड़े बचेली से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के अनुभाग बडे़बचेली विकासखंड-कुआकोण्डा के नगरपालिका परिषद किरन्दुल वार्ड क्रमांक-11 में जागृति महिला स्व-सहायता समूह, किरन्दुल को आबंटित शासकीय उचित मूल्य दुकान किरन्दुल के संचालन में शासन की ओर से निर्धारित दर से अधिक दर पर खाद्य सामग्री के विक्रय संबंधी समाचार प्रकाशन उपरान्त खाद्य निरीक्षक के जांच प्रतिवेदन तथा उक्त तथ्यों के पुष्टि उपरान्त प्रथम दृष्टया संचालक जागृति स्व-सहायता समूह की ओर से छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 कण्डिका 13(1), 14(11), 11(5), 15 का स्पष्ट उल्लंघन किया जाना प्रतीत होने के फलस्वरूप छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 कण्डिका 16 (1) के अनुसार शासकीय उचित मूल्य दुकान किरन्दुल (आईडी क्र.- 611001009) के संचालन एजेन्सी अध्यक्ष/सचिव, जागृति महिला स्व-सहायता समूह, किरन्दुल के (प्राधिकार पत्र/आबंटन आदेश) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है व आगामी आदेश पर्यन्त तक निहाल महिला स्व सहायता समुह, किरन्दुल (आईडी क्र. 611001007) में संलग्न किया गया।