जिले में आंतकवादी विरोधी दिवस संबंधी ली जाएगी शपथ

Posted On:- 2022-05-19



नारायणपुर (वीएनएस)। शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्योलयों में 20 मई 2022 को आतंकवाद विरोधी दिवस मनाया जाएगा। इस दिन जिले के सभी कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस संबंधी शपथ सुबह 11 बजे ली जाएगी। जारी आदेश में कहा गया है कि सभी कार्यालय प्रमुख अपने-अपने कार्यालयों में शपथ लेना सुनिश्चित करें।