रायपुर (वीएनएस)। रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पीड़िता की शिकायत पर शादी का प्रलोभन देकर 7 माह से अनाचार करने वाले आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर आज न्यायालय में पेश भी किया। आरोपी को न्यायालय ने न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम शेष नारायण नायक है, जिसने जुर्म स्वीकार किया।