जन समस्या निवारण शिविर 20 को

Posted On:- 2022-05-19



दुर्ग (वीएनएस)। आम जन की समस्याओं को एक बड़े स्तर पर निवारण करने के लिए जिले में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन 20 मई (शुक्रवार) को किया जा रहा है। शिविर का आयोजन कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे के निर्देशानुसार विकासखंड दुर्ग के अंतर्गत क्लस्टर स्तर पर ग्राम पंचायत अंजोरा (ख), अंडा व पुरई में किया जाना है।

इस शिविर में कुल 53 गांवों को सम्मिलित किया गया है और शिविर के सफल संचालन के लिए क्लस्टर नोडल अधिकारी भी नियुक्त किया जा चुका है।

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने शिविर के संबंध में प्रकाश डालते हुए बताया कि शिविर में सभी विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण तैयारी के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। उन्होंने सभी से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर लोग शिविर का लाभ लें, सभी समस्याओं को सुनकर उचित समय सीमा में उनका निराकरण करने का प्रयास विधिपूर्वक किया जाएगा।

जनसमस्या निवारण शिविर का विवरण

प्रातः 10 बजे से ग्राम पंचायत अंजोरा(ख) में सम्मिलित ग्राम पंचायत-’ नगपुरा, अंजोरा (ख), खुरसुल, गनियारी, रसमड़ा, खपरी(सिलौदा), पीपरछेड़ी, मोहलई, कोटनी, बेलौदी (मालूद), महमरा, थनौद, बिरेझर, चंगोरी है।

पहर 12 बजे से ग्राम पंचायत अण्डा में सम्मिलित ग्राम पंचायत- तिरगा, झोला, भोथली, निकुम खांडा (रूदा), आलबरस, विनायकपुर, आमटी (मासाभाट), कोलिहापुरी, पीसेगांव, चंदखुरी,, कोनारी, भरदा, कुथरेल, अण्डा, चिंगरी, अछोटी, भानपुरी, जंजगिरी, रिसामा है।

समय 2 बजे से पुरई कलस्टर में सम्मिलित ग्राम पंचायत- धनोरा, खम्हरिया, हनोदा, कोड़िया, कोकड़ी, उमरपोटी, पुरई, पाउवारा, डुमरडीह, बोरीगारका, करगाडीह, खोपली, चिरपोटी, मतवारी, कातरो(मातरोडीह), मचांदुर, घुघसीडीह है।