
रायपुर (वीएनएस)। स्वस्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.21 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 3 हजार 738 सैंपलों की जांच में 08 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 4 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 32 मामले सक्रिय हैं।
आज बिलासपुर-सूजरपुर से 1-1, दुर्ग से 2 तथा रायपुर से 4 नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 24 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 17 जिले कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नारायणपुर, बलौदाबाजार, बस्तर, बालोद, बीजापुर, बेमेतरा, महासमुंद, मुंगेली, सरगुजा, बलरामपुर एवं सुकमा में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
इसके अलावा कबीरधाम, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, धमतरी एवं रायगढ़ में 1-1, दुर्ग, जशपुर एवं सूरजपुर में 2-2, बिलासपुर में 3, राजनांदगांव में 4 तथा रायपुर में कोरोना के 14 मामले सक्रिय हैं।