रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राज्य के श्रम मंत्री डॉ. शिव डहरिया को पत्र लिखा है। शैलेश ने पत्र में बीते दिनों बलौदाबाजार सीमेंट फैक्ट्री के श्रमिक व कर्मचारियों की शिकायत का उल्लेख करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने बताया, उनसे मुलाकात कर सीमेंट फैक्ट्री के श्रमिक व कर्मचारियों ने शिकायत की थी कि सीमेंट संयंत्र प्रबंधक श्रमिकों व कर्मचारियों को समय से पूर्व सेवा निवृत्त कर रहा है, जिसे गंभीरता से लेते हुए शैलेश नितिन त्रिवेदी ने उनकी शिकायत बलौदा बाजार कलेक्टर को सौंपी थी।
Letter Shiv Dahariyaपाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने श्रमिकों से कहा कि समय से पूर्व सेवा निर्वित किए जाने का कांग्रेस पार्टी पूर्ण रूप से विरोध करेगी और संबंधित सीमेंट संयंत्रों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जावेगी साथ ही पीड़ित आवेदकों को न्याय दिलाकर रहेंगे।