राज्यपाल से मनमोहन ठाकुर ने मुलाकात की

Posted On:- 2022-05-20



रायपुर (वीएनएस)। राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से छत्तीसगढ़ के फिल्म अभिनेता मनमोहन सिंह ठाकुर ने मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को ‘मोर छइहां भुइयों की सफलता का रहस्य’ एवं हमर छालीवुड किताब भेंट की। राज्यपाल ने मनमोहन ठाकुर को शाल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।