राज्यपाल से पाटेश्वर सेवा संस्थान के अध्यक्ष ने की भेंट

Posted On:- 2022-05-20



रायपुर (वीएनएस)। राजभवन में राज्यपाल अनुसुईया उइके से पाटेश्वर सेवा संस्थान बालोद के अध्यक्ष संत रामबालकदास महात्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को सेवा संस्थान की संचालित गतिविधियों से अवगत कराया। इस अवसर पर जयेश ठाकुर, मोरध्वज साहू, दाता राम साहू, विक्रम धुर्वे और बलराम नायक उपस्थित थें।