नई दिल्ली (वीएनएस)। विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रहमण्यम जयशंकर ने ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान उन्होंने आठ प्रमुख बिंदुओं पर प्रकाश डाला। डॉक्टर जयशंकर ने कहा कि हमें कोविड महामारी से न केवल सामाजिक-आर्थिक सुधार तलाशने चाहिए, बल्कि लचीली और विश्वसनीय आपूर्ति श्रृंखला भी तैयार करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूक्रेन संघर्ष के प्रभाव से ऊर्जा और खाद्य वस्तुओं के मूल्य में तेज वृद्धि हुई है और विकासशील देशों के लिए इनमें कमी लाने की जरूरत है।
विदेश मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स को सर्वसम्मति से और विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार का समर्थन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्रिक्स को आतंकवाद, विशेष रूप से सीमा पार आतंकवाद के लिए कतई बर्दाश्त न करने की नीति अपनानी चाहिए।