रायगढ़ (वीएनएस)। खरसिया पुलिस ने एक बार फिर एक बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले आरोपियों को पकड़ लिया है। इसके पहले खरसिया क्षेत्र में डकैती की तैयारी को खरसिया पुलिस ने विफल किया था। वहीं 18 मई की रात पेट्रोल पंप में लूट की तैयारी के साथ रायगढ़ से बाइक पर पहुंचे दो आरोपियों को रात्रि गश्त दौरान खरसिया थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अमिताभ खांडेकर, स्टाफ की तरफ सुरक्षा पूर्वक घेराबंदी कर पकड़ा गया है।
मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर बाइक छोड़ भागते हुए एक आरोपी ने पिस्टल से फायर किया, पुलिस टीम सुरक्षा उपाए अपना कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है जिनसे हथियार, बाइक, मोबाइल आदि की जप्ती कर हत्या के प्रयास सहित आर्म्स एक्ट मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार 18-19 मई के रात्रि थाना प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर हमराह आरक्षक मुकेश यादव के साथ रात्रि गस्त पर थे। 19 मई की रात्रि 02.30 बजे मोबाईल पर सूचना मिला कि ग्राम बरगढ के शिव मंदिर के पास एक बिना नम्बर मोटर साइकिल में दो व्यक्ति पिस्टल नुमा हथियार लेकर संदिग्ध अवस्था में छिपे हुए हैं। थाना प्रभारी ने डॉयल 112 स्टाफ को मौके पर पहुंचने का निर्देश देकर स्वयं मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम सुरक्षा उपाय अपना कर घटनास्थल की घेराबंदी करने लगी, जिसे देख दोनों लड़के मोटर साइकिल को छोडकर भागने लगे, पुलिस उनके समीप जाने का प्रयास की तो एक युवक पुलिस पार्टी पर पिस्टल से फायर कर दिया, जिसके जवाब में थाना प्रभारी दोनों को हथियार छोड़ने की चेतावनी दिया गया और दोनों का ध्यान हटते ही दौडा कर दोनो संदिग्धो को पकड़ा गया, जिसमें फायर करने वाले संदिग्ध ने अपना नाम विनय सिंह संजय मैदान के पास रामभाठा रायगढ थाना सिटी कोतवाली व दूसरे संदिग्ध ने अपना नाम अमित यादव निवासी राजीवनगर रायगढ थाना सिटी कोतवाली जिला रायगढ़बताया।
आरोपियों को ने लाकर कड़ी पूछताछ करने पर बरगढ के पेट्रोल पंप में लूट करने की नियत से छिपना व रात्रि में सुनसान होने का इंतजार करना स्वीकार किया। आरोपी विनय बताया कि 3 माह पहले रीवा शादी में गया था, जहां से पिस्टल लाया और जल्द रूपये कमाने और रॉयल स्टाइल से लाइफ जीने के लिये लूटपाट करने की योजना अपने साथी अमित यादव के साथ बनाकर खरसिया आना बताया। आरोपी विनय सिंह से एक 7.62 MM वाली पिस्टल मैग्जीन लगा फायर किया हुआ, एक सैमसंग गैलेक्सी मोबाईल, एक बिना नम्बर KTM कंपनी का मोटर साइकिल, आरोपी अमित यादव से एक नकली पिस्टल काला रंग, मेड इन चाईना लिखा, एक सिजर ब्लेड (डॉक्टर्स द्वारा ऑपरेशन के लिये इस्तेमाल किये जाने वाला) और मौके से एक 7.62 MM का खाली खोखा, एक बुलेट का टुकडा जप्त किया है।
आरोपियों के खिलाफ थाना प्रभारी ने धारा 307,34 भादवि व 25, 27 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर आरोपियों को रिमांड पर भेज दिया है। सुपरविजन अधिकारी एसडीओपी खरसिया निमिषा पाण्डेय के मार्गदर्शन पर सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक अमिताभ खांडेकर, आरक्षक मुकेश यादव, डॉयल 112 आरक्ष चन्द्रसिंह राठिया, ERV वाहन चालक संजय पटेल की अहम भूमिका रही है ।