छोटे डोंगर में सीएम ने सबसे पहले की देवगुड़ी में पूजा-अर्चना...

Posted On:- 2022-05-20



नारायणपुर (वीएनएस)। सीएम भेंट मुलाकात के लिए आज नारायणपुर के छोटे डोंगर पहुंचे हैं। यहां पर उन्होंने सबसे पहले सर्वप्रथम देवगुड़ी स्थल पर पहुंचकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना के लिए माता गुड़ी में पूजा अर्चना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छोटेडोंगर के देवगुड़ी प्रांगण में कदम का पौधा लगाया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्थानीय महिलाओं और ग्रामीणों ने स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने/देवगुड़ी स्थल में गायता/पुजारियों से चर्चा की और उन्हें उपहार में धोती-कुर्ता भेंट की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का देवगुड़ी स्थल में गायता/पुजारियों ने आदिवासी परंपरा के प्रतीक स्वरूप पागा बांधकर सम्मानित किया।