नारायणपुर (वीएनएस)। नारायणपुर के छोटे डोंगर में भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को सुंदरम पोयाम ने बताया 50 क्विन्टल धान बेचने पर उनके खाते में तुरंत पैसे आ गए, और मेरा एक लाख रुपए का कर्ज माफ भी हुआ। मुख्यमंत्री के पूछने पर कि "क्या किया पैसे का किसान पोयाम ने कहा खेत में घेरा करवाया है।"