नारायणपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने नारायणपुर में भेंट मुलाकात के दौरान मल्लखंब राष्ट्रीय प्रतियोगिता के विजेता को सम्मानित किया है। 12 साल के माड़िया जनजाति के राकेश ने मलखम्भ की राष्ट्रीय प्रतियोगिता जीती है। इंडिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नाम दर्ज है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड्स में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को निर्देश दिए।