सीएम ने दसवीं की टॉपर शैली को दी बधाई...

Posted On:- 2022-05-20



नारायणपुर (वीएनएस)। सीएम भूपेश बघेल ने आज नारायणपुर में भेंट मुलाकात के दौरान दसवीं कक्षा में नारायणपुर की रहने वाली शैली यादव से मुलाकात कर बधाई दी। शैली ने 97.5 % अंक प्राप्त कर राज्य में 6वीं रैंक हासिल किया है। जिले की टॉपर शैली को मुख्यमंत्री ने बधाई दी, शैली ने मुख्यमंत्री को बताया कि वो साइंटिस्ट बनना चाहती है, मुख्यमंत्री ने शैली के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।