छोटे डोंगर में सीएम ने की बड़ी घोषणाएं...

Posted On:- 2022-05-20



नारायणपुर (वीएनएस)। बस्तान अंचल के दौरे पर नारायणपुर के छोटे डोंगर में सीएम भूपेश बघेल ने कई बड़ी और अहम घोषणाएं की। सीएम ने तेंदूपत्ता संग्राहकों को नकद भुगतान करने, 5 गांवों में धान खरीदी केंद्र खोलने, छोटेडोंगर में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा की। वहीं सीएम ने तकनीकी शिक्षा के लिए ITI खोलने, बड़ेजमरी हाई स्कूल का हायर सेकेंडरी में उन्नयन करने, अबूझमाड़िया, गोंजवाना, हल्बा समाज के लिए भवन निर्माण करवाने की घोषणा की। सीएम ने मरार, यादव समाज के लिए भी भवन निर्माण की घोषणा की। नारायणपुर में 50 बिस्तर का मातृ शिशु अस्पताल और छोटेडोंगर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिलने की भी की घोषणा की।