आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ

Posted On:- 2022-05-20



राजनांदगांव (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के पार्रीनला स्थित क्षेत्रीय प्रशासनिक भवन के प्रांगण में ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ पर विद्युत विभाग के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आतंक एवं हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली।

इस अवसर पर राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टी.के. मेश्राम ने विद्युत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को ‘‘आतंकवाद विरोधी दिवस’’ की षपथ दिलाई। मुख्य अभियंता सहित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हुए आतंकवाद एवं हिंसा का विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच षांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करते हुए मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली गई।

इस अवसर पर अधीक्षण अभियंताद्वय रंजीत घोश, एस.के. खरे, स्टाॅफ ऑफिसर के.के. देवांगन, प्रषासनिक अधिकारी नीरज देवांगन, बी.एस. टेकाम, सहायक प्रकाषन अधिकारी डी.एस. मंडावी, सहायक विधि अधिकारी पूजा ग्वालवंशी, निज सहायक एस.के. बक्शी, अनुभाग अधिकारी आर.आर. सेन, एन.के. शुक्ला, श्याम देवागंन, एस.के. मरठा, सरस्वती अय्यर, प्रकाश सोनटापर, अनिल मिंज, डी. दिलेश्वर राव,  रामकुमार धरमगुड़े पीलाबाई साहू सहित अन्य कर्मचारियों उपस्थित हुए।