‘‘आतंकवादी विरोधी दिवस’’ में अधिकारी-कर्मचारियों ने ली शपथ

Posted On:- 2022-05-20



उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। राज्य शासन द्वारा विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 21 मई को ‘‘आतंकवादी विरोधी दिवस’’ मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त दिवस को शासकीय अवकाश होने के कारण शासन के निर्देशानुसार अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा आतंकवादी विरोधी दिवस में ‘‘अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखने, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली गई।