राज्य निर्वाचन आयोग में ली गई आतंक विरोधी शपथ

Posted On:- 2022-05-20



रायपुर (वीएएएस)। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के पुण्यतिथि 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज प्रातः 11ः00 बजे राज्य निर्वाचन आयोग कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने आतंकवाद विरोधी शपथ ली। शनिवार 21 मई को शासकीय अवकाश होने के कारण आज 20 मई को हिंसा एवं आतंकवाद के रास्ते से दूर रहने का शपथ लिया गया। इस अवसर पर आयोग की उप सचिव अंकिता गर्ग, अवर सचिव आलोक श्रीवास्तव, प्रणय वर्मा एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।