सीएम के आगमन की तैयारी पर साहू संघ की बैठक में चर्चा

Posted On:- 2022-05-20



धमतरी (वीएनएस)। मां कर्मा महोत्सव और साहू समाज भूमिपूजन समारोह में आ रहे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की तैयारियों के संबंध में जिला साहू संघ की बैठक रखी गई। ग्राम तेलिनसती के ग्राम पंचायत भवन में  दयाराम साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ के मार्गदर्शन में सरपंच एवं पंचायत पदाधिकारी, सामाजिकजन, सर्व समाज प्रमुख, जिला, तहसील साहू समाज के पदाधिकारियों की उपस्थिति में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के बारे में चर्चा करने के बाद सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। ज्ञात हो कि रविवार 22 मई को मां कर्मा महोत्सव एवं भूमिपूजन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ साहू संघ के अध्यक्ष टहल सिंह साहू पहुंच रहे हैं। इस संबंध में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से  महासचिव संतराम साहू, विजय साहू,जनपद अध्यक्ष कुरूद  शारदा साहू, जनपद अध्यक्ष धमतरी गुंजा साहू, केकती साहू, सरपंच नंदनी देवेंद्र सिन्हा, युवा प्रकोष्ठ संयोजक हिरेंद्र साहू, अवनेंद्र साहू, गोपाल साहू, गोविंद साहू, राधेश्याम साहू, कामता प्रसाद साहू, नंदकुमार साहू, नारद साहू, रोहित साहू,विजय साहू, खम्मन लाल साहू, ईश्वरी प्रसाद सिन्हा, राजेश साहू, तोषन साहू डोमार साहू मौजूद थे।