धमतरी (वीएनएस)। नयापारा वार्ड में 6 लाख की लागत से बनने वाले व्यामशाला (जिम) भवन का भूमिपूजन मुख्य अतिथि महापौर विजय देवांगन,एमआईसी सदस्य राजेश ठाकुर, वार्ड पार्षद पूर्णिमा गजानंद रजक, एमआईसी सदस्य रुपेश राजपूत, राजेश पांडे, अवैश हाशमी, ज्योति वाल्मीकि, पार्षद सविता तोमन कंवर, राही यादव, एल्डरमेन विक्रांत शर्मा के हाथों संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महापौर विजय देवांगन ने कहा कि शुक्रवार को दौर में हर नौजवान फीट एवं चुस्त-दुरुस्त बॉडी बनाना चाहता है और उसके लिए वह व्यामशाला (जिम) जाना चाहता है वार्ड में जिम भवन बनने से युवाओ का बौद्धिक एवं शारीरिक विकास होगा नयापारा वार्ड बजरंग अखाड़ा के नाम से जाना जाता रहा है इस अखाड़े ने शहर को कई प्रतिभाएं दी हैं इस स्थान में जिम भवन बनने से इसका लाभ आस पास के वार्डवासी को भी मिलेगा।
पार्षद पूर्णिमा गजानंद रजक ने कहा नयापारा वार्ड का चहुमुखी विकास हो रहा है बिजली, पानी,सडक़,सफाई, स्वास्थ्य, सेवाओं का निरंतर विस्तार हो रहा है इन ढाई सालों में वार्ड में वे सभी कार्य हुए है जो पिछले पच्चीस सालों में नही हो पाए थे बजरंग अखाड़ा वार्ड की पहचान रही है इस स्थान पर जिम भवन बनने से आसपास के वार्ड के युवाओं को भी लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर वार्ड के इंजीनियर नमिता नागवंशी वेद प्रकाश साहू, वार्डवासी श्यामलाल ग्वली, राम कुमार निर्मलकर, शंकर ग्वाल, गुड्डा रजक, कुंदन ठाकुर, ईश्वर साहू, ओम कुमारी साहू, सुमित्रा पटेल, सुदामा निर्मलकर, शेख हनीफ, रमन जसवानी, राजेश यादव,निमाफ अली, झामिन ठाकुर, पुष्पा ब्रमो, त्रिवेणी चंद्राकर कलिंदरी निर्मलकर, हेमलता कोसरिया, लेखन निर्मलकर, संतोषी निर्मलकर, कमलेश साहू, लता वर्मा, मौसम यादव, शोभा गवली, हरीश नागवानी, सागर निर्मलकर, विजय निर्मलकर, पिंटू धु्रवंशी, लक्ष्मण रजक, सुकारो निर्मलकर, घनश्याम पटवा, ममता सोनकर, जानकी पटेल, उमा सोनकर, कमल नारायण तिवारी, दीपक ठाकुर सहित वार्डवासी अधिक संख्या में उपस्थित थे।