राज्यपाल से गणेश शंकर मिश्रा ने की मुलाकात

Posted On:- 2022-05-20



रायपुर (वीएनएस)। राज्यपाल अनुसुईया उइके से शुक्रवार को राजभवन में गणेश शंकर मिश्रा ने मुलाकात की। मिश्रा ने राज्यपाल को पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया और वृक्षारोपण व पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रयासों को गति देने की बात कही। उन्होंने बताया कि खारून और मदकूदीप पर्यावरण तीर्थ के रूप में विकसित करने का कार्य किया जा रहा है।