ब्रिगेडियर शर्मा ने सैनिक कल्याण कार्यालय जशपुर का किया निरीक्षण

Posted On:- 2022-05-20



जशपुरनगर (वीएनएस)। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (भा.नौ.) जिवेन्द्र कुमार चौधरी ने बताया कि ब्रिगेडियर विवेक शर्मा व्ही.एस.एम. संचालक सैनिक कल्याण छत्तीसगढ़ की ओर से जिला सैनिक कल्याण कार्यालय जशपुर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मेलन में सम्मलित होकर सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों व सैनिक परिजनों से मुलाकात कर उन्हें राज्य शासन, केन्द्र शासन के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान दी गई। जिले में उपलब्ध भूतपूर्व सैनिक अंशदायी स्वास्थ्य योजना सुविधा व सैनिक विश्राम गृह का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाने कहा। साथ ही भूतपर्व सैनिकों को बताया गया कि रायपुर में भी आकर उनसे संपर्क कर सकते है।