बेमेतरा (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से आरंभ की गई। महत्वाकांक्षी योजना हाट बाजार क्लीनिक योजना का क्रियान्वयन कलेक्टर बेमेतरा विलास भोसकर संदीपान के मार्गदर्शन में सर्वाेच्च प्राथमिकता से किए जा रहे है।
इस संबंध में आज जानकारी देते हुए जिला मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. खेमराज सोनवानी ने बताया की इस वर्ष जनवरी से लेकर 20 मई 2022 तक महज चार महीनों में ही कुल 71 हजार 626 मरीजों की विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच कर लाभांवित की गयी है। इसके तहत विकासखंड बेमेतरा में 21 हजार 25, साजा में 11 हजार 351, बेरला में 25 हजार 342, नवागढ़ में 13 हजार 908, लोगों ने इस योजना का लाभ लिया है। जिले में इस योजना अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड बेमेतरा-14, साजा-12, नवागढ़-13, बेरला-17 में हाट बाजार अर्थात कुल 56 स्थान चिन्हित किए गए हैं। जहां मोबाइल मेडिकल टीम जाकर अपनी सेवा प्रदान करती है। क्लीनिक में मलेरिया, डेंगू, हिमोग्लोबिन, रक्तचाप, शुगर, गर्भवती माताओं के लिए एचआईवी वीडीआरएल परिवार नियोजन संबंधित प्रेगनेंसी, नेत्र परीक्षण, कुष्ठ, टीबी की जांच की जाती है। व परामर्श दिया जाता है साथ ही जरूरी दवाइयों का भी वितरण होता है। कलेक्टर ने आम नागरिकों से हाट बाजार क्लिनिक योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।