अम्बिकापुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत व ग्रामीण विकास तथा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव 21 मई को सुबह 9 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर अम्बिकापुर के ग्राम सपना सुबह 10:10 बजे पहुंचेगे तथा स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सिंहदेव दोपहर 12:30 बजे सपना से पी.जी. कॉजेल ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंच कर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान लखनपुर विकासखंड के ग्राम सिरकोतगा में पहुंचेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिरकोतगा से दोपहर 4:30 बजे हेलीकाप्टर से ग्राम निम्हा पहुंचेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगें। सिंहदेव 22 मई को पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर से सुबह 10:30 बजे हेलीकाप्टर से उदयपुर विकासखंड के ग्राम मुड़गांव के लिए प्रस्थान करेंगे। वे ग्राम मुड़गांव में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 12:30 बजे इसी विकासखंड के ग्राम कुदरबसवार पहुंचेंगे। कुदरबसवार से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे ग्राम ललाति में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 4:30 बजे देवटिकरा पहुंचेंगे व स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सिंहदेव देवटिकरा से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर शाम 6 बजे पी.जी. कॉलेज ग्राउंड अम्बिकापुर पहुंचेंगे।