अम्बिकापुर (वीएनएस)। कलेक्टर झा ने बताया है कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होंगे। स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत वं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव विशिष्ट अतिथि होंगे। कलेक्टर संजीव कुमार झा की ओर से आदेश जारी कर पुलिस अधीक्षक, लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, सी.एस.पी.डी.सी.एल. तथा खाद्य अधिकारी को आवश्यक दायित्व सौंपे हैं।