अम्बिकापुर (वीएनएस)। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी शासकीय कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी दिवस संबंधी शपथ शुक्रवार सुबह 11 बजे लिया गया। इसी तारतम्य में संभागायुक्त जी.आर. चुरेन्द्र ने संभागायुक्त कार्यालय में कार्यरत सभी कमर्चारियों को आतंकवाद के विरोध की शपथ दिलाई।
शपथ लिया कि हम भारतवासी अपने देश की हिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शान्ति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं।