गरियाबंद (वीएनएस)। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन. आर. नवरत्न के निर्देश अनुसार जिलें के विभिन्न विकासखंडों में तम्बाकू उत्पादों के दुष्प्रभवों के प्रति जागरूकता लाने कोटपा एक्ट 2003 का पालन सुनिश्चित किये जाने व तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में देवभोग व फिंगेश्वर विकासखंड में निरीक्षण के दौरान तम्बाकू विक्रेताओं पर जिला चालानी दल के सदस्य औषधि निरीक्षक भुनेश्वर मोहले, सुनील खरांशु व पोखराज साहू, सोशियल वर्कर (एनटीसीपी) तथा कौशल साहू, नमूना सहायक की ओर से तम्बाकू विक्रेताओं पर धारा-4 व धारा-6 (अ), (ब) के तहत कुल 37 व्यावसायिक प्रतिकोष्ठानों में चालानी कार्यवाही किया गया। इस दौरान धारा-4 व धारा-6 (अ), (ब) के पोस्टर चस्पा करने केलिए लोगों को जागरूक किया गया। फोटो-तम्बाकू निषेद दिवस