
रायपुर (वीएनएस)। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मई की स्थिति में प्रदेश की पाॅजिटिविटी दर 0.10 प्रतिशत है। आज प्रदेश भर में हुए 4 हजार 20 सैंपलों की जांच में 04 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 2 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए। प्रदेश में अब 34 मामले सक्रिय हैं।
आज बिलासपुर से 1 और कबीरधाम से 3 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। शेष 26 जिलों में कोरोना का कोई नया मामला नहीं आया है। वहीं 17 जिले कांकेर, कोंडागांव, कोरबा, कोरिया, गरियाबंद, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, नारायणपुर, बलौदाबाजार, बस्तर, बालोद, बीजापुर, बेमेतरा, महासमुंद, मुंगेली, सरगुजा, बलरामपुर एवं सुकमा में कोरोना के सक्रिय मरीज नहीं है।
11 जिले जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, धमतरी एवं रायगढ़ में 1-1, दुर्ग, राजनांदगांव, जशपुर एवं सूरजपुर में 2-2, कबीरधाम और बिलासपुर में 4-4 तथा रायपुर में कोरोना के 14 मामले सक्रिय हैं।