तेलाईकछार में पीडीएस के चावल का अवैध परिवहन करते मिनी ट्रक वाहन जब्त

Posted On:- 2022-05-20



सूरजपुर (वीएनएस)। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के चावल की अवैध खरीद-फरोख्त करते पाए जाने पर खाद्य निरीक्षक व टीम की ओर से केनापारा ग्राम पंचायत तेलाईकछार से मिनी ट्रक वाहन सीजी 15 एसी 2156 में 40 बोरा चावल जब्त किया गया। अवैध खरीदी बिक्री की सूचना पर पहुंचे खाद्य विभाग की टीम की ओर से उक्त चावल के संबंध में वाहन चालक शिवशंकर राजवाड़े तथा गल्ला व्यापारी मामन कुमार अग्रवाल निवासी जयनगर से पूछताछ किया गया। व्यापारी द्वारा बताया गया कि चावल ग्रामीणों से फुटकर खरीदी कर जमा किया का उल्लंघन करना पाते हुए वाहन सीजी 15 एसी 2156 तथा चावल 40 बोरी वजन 21.70 क्विंटल बाजार मूल्य 45570 रुपये जब्त किया गया। जब्त वाहन पुलिस थाना जयनगर की अभिरक्षा में दिया गया।