आतंकवाद विरोध दिवस पर कलेक्टर ने अधिकारी-कमर्चारियों को दिलाई शपथ

Posted On:- 2022-05-20



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। संयुक्त कलेक्टोरेट परिसर में आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर आज शपथ का आयोजन किया गया। जिसमें कलेक्टर दीपक सोनी की ओर से अधिकारियों व कमर्चारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर अपर कलेक्टर संजय कन्नौजे, संयुक्त कलेक्टर सुरेन्द्र ठाकुर सहित अधिकारी व कमर्चारीगण मौजूद रहे। संयुक्त कलेक्टोरेट भवन परिसर में कलेक्टर सोनी की ओर से आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर सुबह 11 बजे शपथ दिलाई कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा व सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझ-बूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्य को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ लेते हैं। जिले में जिला पंचायत कार्यालय सहित जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में अधिकारियों, कमर्चारियों ने आतंकवाद विरोध दिवस के अवसर शपथ ली।