दंतेवाड़ा (वीएनएस)। रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत जरूरतों के अलावा भी लोगों की सबसे बड़ी जरूरत रोजगार है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वतर्मान में ह्यप्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी बेहतरीन योजना चला रही है। पीएमईजीपी (प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम) योजना ने संतोष बघेल को एक सफल उद्यमी बनने में काफी मदद की। गर्व के भाव से संतोष बघेल अपनी सफलता के बारे में बताते हैं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनान्तर्गत मैंने जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र दंतेवाड़ा से ऋण प्राप्त कर अपना मोबाइल का व्यवसाय को बढ़ाया। जिससे मेरी आमदनी में वृद्धि हुई है, साथ ही मैंने दुकान में एक व्यक्ति को रोजगार भी दिया है।
मैं हमेशा देखता था की आज कल सभी के पास मोबाइल फोन है, इस क्षेत्र में कार्य करने में सफलता का मौका अधिक है, इस कारण मैंने घर के आगे एक छोटी सी शॉप तैयार कर मोबाईल रिपेयरिंग व सेल्स का कार्य शुरू किया, किंतु सामान केलिए पैसे की जरूरत थी तो मैंने जिला व्यापार व उद्योग केन्द्र, दंतेवाड़ा से संपर्क किया। उद्योग विभाग में अपना ऋण प्रकरण जमा किया, जिसमें उद्योग विभाग ने पूरा सहयोग व मार्गदर्शन किया। जिसमें मुझे जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, दंतेवाड़ा से 3.25 लाख का ऋण प्रकरण तैयार कर पंजाब नेशनल बैंक, दन्तेवाड़ा को भेजा गया। ऋण प्रकरण स्वीकृत/वितरित होने के पश्चात 81250.00 रुपए अनुदान के रूप में प्राप्त किया। जिससे वतर्मान में अपनी मोबाइल शॉप का संचालन सफलतापूर्वक कर रहा हूं। जिससे प्रतिमाह 20 हजार रूपये की आमदनी हो रही है और मैं आत्मनिर्भर होकर परिवार का भरण-पोषण कर पा रहा हंू। इस योजना के जरिए रोजगार की समस्या का समाधान किया गया है। आज प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना लोगों को स्व रोजगार दिलाने में अहम भूमिका अदा कर रही है।
योजना का उद्देश्य :
दरअसल प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना लोगों को उनका स्व रोजगार प्रदान करने की दिशा में केंद्र सरकार की एक पहल है। इससे जुड़कर लोग लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना का ध्येय युवाओं में रोजगार को बढ़ावा देना है। पिछले कुछ साल में इस योजना के माध्यम से सैकड़ों लोगों को रोजगार मिला है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर पड़े लोगों के लिए तो यह योजना वरदान के समान साबित हुई है।