निलंबित पटवारी लल्ली मेश्राम हुई बहाल

Posted On:- 2022-05-20



दंतेवाड़ा (वीएनएस)। लल्ली मेश्राम, पटवारी हल्का कुम्हाररास, तहसील दंतेवाड़ा की ओर से शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) दंतेवाड़ा के द्वारा 28 फरवरी 2022 को निलंबित किया गया था। मेश्राम, निलंबित पटवारी की ओर से अभ्यावेदन प्रस्तुत करने पर अनुविभागीय अधिकारी(रा.) दंतेवाड़ा की ओर से सहानुभूतिपूर्वक विचारोपरान्त आदेश 19 मई 2022 के द्वारा निलंबन से बहाल किया जाकर मांग के अनुरूप उन्हें पटवारी हल्का कमालूर तहसील दंतेवाड़ा में पदस्थ किया गया है।