अधिकारियों व कमर्चारियों ने ली आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ

Posted On:- 2022-05-20



कोरबा (वीएनएस)। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के शहादत दिवस 21 मई को आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 21 मई अवकाश होने के कारण 20 मई को सुबह 11 बजे कलेक्टर रानू साहू के निर्देश पर संयुक्त कलेक्टर द्वय अवध सिंह राणा व विजेन्द्र पाटले ने जिला कलेक्टोरेट के प्रांगण में अधिकारियों-कमर्चारियों को आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा विद्यटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ दिलाई। आतंकवाद विरोधी दिवस पर अधिकारियों-कमर्चारियों ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखने, सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने, मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली। इस अवसर पर कलेक्टोरेट परिसर में स्थित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कमर्चारी मौजूद रहे।