राजनांदगांव (वीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कलेक्टर सिन्हा ने कलेक्टोरेट कार्यालय के अधिकारी-कमर्चारियों को आज आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई। शपथ में यह संकल्प लिया गया कि हम भारतवासी अपने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ़ विश्वास रखते हैं और हम निष्ठापूर्वक सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली व विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ लेते हैं। इस दौरान अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, संयुक्त कलेक्टर इंदिरा देवहारी, संयुक्त कलेक्टर खेमलाल वर्मा और अन्य अधिकारी-कमर्चारी उपस्थित थे।