सुकमा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार सुकमा जिला कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आज शाम 5:20 को संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त जिला कार्यालय में संचालित होने वाले सभी विभाग का निरीक्षण कर विभाग प्रमुखों, अधिकारियों व कमर्चारियों की उपस्थिति का जायजा लिया। उन्होंने स्वयं सभी विभागों की उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया और प्रत्येक अधिकारी कमर्चारी की भौतिक उपस्थिति की जांच की। उन्होंने अनुपस्थित अधिकारी कमर्चारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे कमर्चारियों पर कड़ी कायर्वाही करने हेतु विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि अवकाश लेने वाले कमर्चारियों से आवेदन प्राप्त कर, स्वीकृति पश्चात ही अवकाश पर प्रस्थान करने दे।
समय अनुशासन का पालन करें समस्त अधिकारी कर्मचारी :
उन्होंने कहा है कि शासन ने हम अधिकारियों कमर्चारियों की कार्य कुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से अवकाश दिवसों में बढ़ोतरी की है। समस्त अधिकारी कमर्चारियों को चाहिए कि वे समय अनुशासन का पालन करते हुए कार्य दिवसों में कार्यालय में उपस्थित रहे। यही सुनिश्चित करने केलिए आज समस्त कार्यालयों का निरीक्षण किया गया। जिसमे समस्त विभागों में अधिकतर अधिकारी कमर्चारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने समस्त विभाग प्रमुखों को निर्देशित किया है कि स्वयं व अपने अधीनस्थ सभी कमर्चारियों की उपस्थिति शाम 5:30 बजे तक सुनिश्चित करें।