जांजगीर-चाम्पा (वीएनएस)। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर 21 मई 2022 को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसानों के खातों में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के तहत राशि का अंतरण करेंगे। मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किसानों से जुड़कर उन्हें संबोधित भी करेंगे। जांजगीर-चाम्पा जिले में मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्ष छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम अग्नि चंद्राकर व जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक तथा किसान कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जिला पंचायत परिसर में सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के निर्देशन में की जा रही है। जिला पंचायत के मुख्य कायर्पालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह ठाकुर द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आज स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए।