
रायपुर (वीएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की पत्नी और कोटा विधायक रेणु जोगी की तबियत में पहले से सुधार आया है। शुक्रवार को नारायणा हॉस्पिटल रायपुर में नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. कृष्णा सोमानी, यूरोलोजिस्ट डॉ. संदीप अग्रवाल एवं न्यूरोसर्जन डॉ. रूपेश वर्मा ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। साथ ही रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सी.डी. साहू ने भी अस्पताल में डॉ. जोगी की जांच की। डॉ. जोगी ने आज अस्पताल में अपने कमरे में कुछ चहलकदमी भी की। डाक्टरों के अनुसार डॉ. रेणु जोगी का स्वास्थ्य स्थिर है।
ज्ञातव्य है कि 17 मई को उच्च रक्तचाप के कारण श्रीमती जोगी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस दौरान विधायक कुलदीप जुनेजा, रश्मि सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह समेत कई अन्य विधायकों, देवजी भाई पटेल समेत कई पूर्व विधायकों एवं बहुत से अन्य लोगों ने डॉ. रेणु जोगी का कुशलक्षेम जाना।