सुकमा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश के परिपालन में एक और जहां कलेक्टर विनीत नंदनवार ने आज संयुक्त जिला कार्यालय का निरीक्षण कर अधिकारी कमर्चारियों की उपस्थिति का जायजा लिया तो वहीं एसडीएम सुकमा प्रीति दुर्गम ने आज सुकमा नगर पालिका क्षेत्र के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद पंचायत सुकमा, खंड शिक्षा अधिकारी, नगर पालिका सुकमा के साथ सुकमा परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। दैनिक उपस्थिति पंजी की जांच कर अनुपस्थित अधिकारी कमर्चारियों का संज्ञान लिया। उन्होंने समस्त अधिकारी कमर्चारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने और शाम 5:30 तक कार्यालय में अपनी उपस्थित रहने के निर्देश दिए।