खरसिया (वीएनएस)। पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन व खरसिया एसडीओपी निमिषा पांडेय के मार्गदर्शन में खरसिया थाना ने ग्राम लोधिया में जुआ रेड कार्रवाई करते हुए 10 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। मुखबिर सूचना मिली की खरसिया थाना के अंतर्गत ग्राम लुधिया में जुआ खेला जा रहा है। जिस पर पुलिस टीम ने कार्रवाई 10 जुआरी को रंगे हाथ पकड़ा तथा 3 लाख 55 हजार व 52 पत्ती ताश की जब्त की । पकड़े गए जुआरी प्रद्युमन कुमार पटेल पिता मनोहर,चित्रसेन साहू पिता मेहर, दुर्गेश साहू पिता दिलहरन, दिलशाद आलम पिता गुलाम मोहम्मद, टांकेश पटेल पिता रामगोविन्द, पीताम्बर साहू पिता राम भजन, मनहरण साहू पिता भोगीलाल, लोचन प्रसाद साहू पिता गुलाब लाल, भारत यादव पिता पुनिराम और रामप्रसाद जैसवाल पिता जयनारायण। उक्त जुआ कार्रवाई में थाना प्रभारी अमिताभ खांडेकर, चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम, एचसी शंकर क्षत्री, प्र. आ. अशोक देवांगन, महेंद्र खरे, आरक्षक कीर्ति सिदार, सुरेंद्र पटेल, विशोप सिंह राकेश राठौर व जयसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।