
रायपुर (वीएनएस)। मुख्मंत्री बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को शुक्रवार सुबह तबीयत खराब होने के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक नंद कुमार बघेल को लूज मोशन और शुगर बढ़ने की समस्या के कारण उन्हें भर्ती कराया गया था।
उन्हें शनिवार सुबह अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बता दें कि इससे पहले भी वे रूटीन चेकअप और शुगर बढ़ने की समस्या की वजह से अस्पताल में चेकअप के लिए भर्ती हो चुके है।