बिलासपुर (वीएनएस)। जिले में हुए सड़क हादसे में चार लोगो की मौत हो गई है। ऑटो सवार को तेज रफ़्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हाइवा की टक्कर से ऑटो ऊपर उछल गया और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में आटो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पूर्व सांसद लखनलाल साहू के भतीजे समेत चार लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद चालक हाइवा छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना रात करीब 11 बजे की है। मालवाहक आटो में सवार होकर चार लोग जा रहे थे। उसी समय मेन रोड में तेज रफ्तार हाइवा आ रहा था। तखतपुर के मोछ मोड़ के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने आटो को टक्कर मार दी।
जानकारी के अनुसार, जरहागांव थाना क्षेत्र के फरहदा निवासी महेश कुमार साहू ऑटो लेकर बिलासपुर आया था। यहां से रात करीब 11 बजे वापस अपने गांव लौट रहा था। ऑटो में चालक समेत चार लोग सवार थे। वापस लौटते समय तखतपुर के मोछ मोड़ के पास पहुंची था, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने सामने से टक्कर मार दी। हाइवा की टक्कर के बाद ऑटो उछल कर बुरी तरह से चिपट गया और चालक सामने सीट में फंस गया। उसमें सवार दो लोग उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
हादसे की सूचना की बाद पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। घायल चालक ऑटो के सामने सीट में फंसा हुआ था। उसे कड़ी मशक्कत कर गैस कटर से काटकर बाहर निकाला गया। ऑटो चालक की पहचान फरहदा निवासी महेश साहू के रूप में हुई है। जबकि, अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।