
रायपुर (वीएनएस)। रेलवे प्रशासन द्वारा खड़गपुर को तीसरी लाइन से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जिसकी वजह से 21 और 22 मई को छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 ट्रेनें रद्द रहेंगी। इसके पहले दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) 22 ट्रेनों को रद्द कर चुकी है, जिनमें एक्सप्रेस, लोकल और मेमू पैसेंजर शामिल हैं।
इस दौरान 21 मई को अहमदाबाद से चलने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस, 22 मई को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा अहमदाबाद एक्सप्रेस, 20 मई को पोरबंदर से चलने वाली पोरबंदर संतरागाछी एक्सप्रेस, 22 मई को संतरागाछी से चलने वाली संतरागाछी पोरबंदर एक्सप्रेस, 21 मई को उदयपुर से चलने वाली उदयपुर शालीमार एक्सप्रेस तथा 22 मई शालीमार से चलने वाली शालीमार उदयपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
इसके अलावा 22 मई को हावड़ा से चलने वाली हावड़ा मुंबई मेल 2 घंटे देरी से रवाना होगी। 21 मई को साईं नगर शिरडी से चलने वाली साईं नगर शिरडी हावड़ा एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से तथा पुणे हावड़ा दूरंतो एक्सप्रेस 4 घंटे देरी से रवाना होगी। वहीं 21 मई को कामाख्या से चलने वाली कामाख्या कुर्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से रवाना होगी।