वैश्विक संस्थानों में सुधार समय की आवश्यकताः राष्ट्रपति कोविन्द

Posted On:- 2022-05-21



जमैका (वीएनएस)। राष्ट्रपति जमैका और सेंट विनसेंट व ग्रेनाडीन्स, दो राष्ट्रों के अपने राजकीय दौरे के अंतिम चरण में 18 मई, 2022 को सेंट विनसेंट व ग्रेनाडीन्स की राजधानी किंग्सटाउन पहुंच गये है। किसी भी भारतीय राष्ट्रपति की यह इस देश की पहली यात्रा है। सेंट विनसेंट व ग्रेनाडीन्स की गवर्नर जनरल महामहिम सुश्री डेम सूजन डूगन, प्रधानमंत्री डॉ. राल्फ ई. गोनजाल्विस और अन्य गणमान्यों ने अरगाइल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति की अगवानी की। हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राष्ट्रपति को सलामी गारद पेश की गई। 19 मई, 2022 को  राष्ट्रपति ने अपने दौरे की शुरूआत गवर्नमेंट हाउस पहुंचकर की, जहां उन्होंने गवर्नर जनरल सुश्री डेम सूजन डूगन और प्रधानमंत्री डॉ. राल्फ ई. गोनजाल्विस  से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान राष्ट्रपति ने सेंट विनसेंट व ग्रेनाडीन्स पहुंचने पर गर्मजोशी भरे स्वागत-सत्कार के लिये दोनों को धन्यवाद दिया। सभी नेताओं ने सूचना प्रौद्योगिकी, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और संस्कृति तथा बहुस्तरीय मंचों पर भारत तथा सेंट विनसेंट व ग्रेनाडीन्स के बीच सहयोग मजबूत करने पर चर्चा की। इस अवसर पर राष्ट्रपित ने कहा कि हम ऐसे विश्व में रहते हैं, जिसकी पहचान राष्ट्रों-देशों के बीच तथा दुनिया भर के लोगों के साथ बहुस्तरीय संपर्क मौजूद है। आज की दुनिया आपस में करीब से जुड़ी है। नये बाजार, नये शैक्षिक और रोजगार अवसर, सूचना और बाहरी दुनिया खोलने वाले नये वितानों तक पहुंच के जरिये दुनिया भर के लोगों को बहुत फायदा मिल रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि भूमंडलीकरणयुक्त विश्व व्यवस्था ने कुछ चुनौतियां भी पैदा कर दी हैं। जलवायु परिवर्तन, अंतर्राष्ट्रीय शांति व सुरक्षा के लिये खतरा बने राजनीतिक संघर्ष, सीमा पार आतंकवाद, आपूर्ति श्रृंखला में व्यावधान – ये कुछ प्रमुख वैश्विक चुनौतियां हैं, जो हमें प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्रों को अपने तंग नजरिये और हितों के पार देखना होगा, ताकि इन चुनौतियों से निपटकर भावी पीढ़ियों का कल्याण सुनिश्चित हो सके। राष्ट्रपति ने कहा कि हमारे साझा इतिहास में पहले की अपेक्षा बहुपक्षवाद आज की आपस में जुड़ी व स्वतंत्र दुनिया के लिये ज्यादा प्रासंगिक है। बहुपक्षवाद को राष्ट्रों के मजबूत, स्थायी, संतुलित, समावेशी विकास के लिये इस्तेमाल किया जाना चाहिये। बहरहाल, बहुपक्षवाद के लिये यह भी जरूरी है कि वह प्रासंगिक और कारगर बना रहे तथा संस्थानों में सुधार होता रहे। दोनों विश्वयुद्धों के बाद जो संस्थान और व्यवस्था उभरी थी, उसका सारा ध्यान एक प्रमुख मुद्दे पर था – दूसरे युद्ध को रोकना। आज के जटिल मुद्दों को हल करने के लिये, नव विश्व व्यवस्था होनी चाहिये, जो समावेशी विश्व व्यवस्था बना सके, जहां सभी देश अपने वैधानिक हितों की बात कर सकें। यह तभी संभव है जब हम अपने प्रमुख वैश्विक संस्थानों का विकास करेंगे और उनके लिये बेहतर प्रतिनिधि प्रणाली बनायेंगे।