कान्स (वीएनएस)। 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) के रेड कार्पेट पर उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति निर्मित हो गई, जब एक महिला ने वहां आकर अपने एक एक कर कपड़े उतारने शुरू कर दिए। ये देख मौके पर मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। घटना शुक्रवार रात की है। बताया जा रहा है कि उस वक्त नई फिल्म 'थ्री थाउजेंड इयर्स ऑफ़ लॉन्गिंग' का प्रीमियर चल रहा था। इसी दौरान यह महिला रेड कार्पेट पर आई और अपने कपडे उतार दिए। महिला के शरीर पर यूक्रेनी झंडे का नीला और पीला रंग पुता हुआ था, जिसके साथ लिखा था, "स्टॉप रेपिंग अस" (हमारा रेप करना बंद करें)।
महिला की हरकत देख यहां मौजूद लोग सहम गए और बाद में सिक्योरिटी ने उसे काले रंग के जैकेट से ढका और अपने साथ ले गए। महिला ने अपने सीने और पेट पर 'हमसे बलात्कार बंद करो' लिखा था। महिला की पीठ के निचले हिस्से और टांगों को भी लाल रंग से रंगा था। उसकी पीठ पर 'एससीयूएम' लिखा हुआ था।