मुख्यमंत्री ने आतंकवाद विरोधी दिवस की शपथ दिलाई

Posted On:- 2022-05-21



जांजगीर-चांपा (वीएनएस)। मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री के शहादत दिवस के अवसर पर आज अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। राजीव गांधी किसान न्याय योजना,गोधन न्याय योजना और राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम सेे राशि के अंतरण के साथ ही उन्होंने उपस्थित किसानों और नागरिकों को आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष करने की शपथ भी दिलाई।