रायपुर (वीएनएस)। राजधानी की उरला पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गिरोह के सदस्यों को 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मुख्य सरगना भी शामिल है।
उरला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 3 आरोपियों से 50.8 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपियों के खिलाफ इंटेरोगेशन में तस्करी से संबंधित बड़े सूत्र हाथ लगे थे। उसी को फाॅलो करते हुये आज सरोरा चौक के पास बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार करते गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया, पुलिस के नजदीक जाते ही घबराहट में वे तीनो आरोपी भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हे घेरा बंदी कर पकडा गया। कार्रवाई के दौरान तलाशी में दो ट्राली बैग और दो सफर बैग में ठूस-ठूस कर भरा हुआ गांजा मिला, जिसका वजन 50.8 किलोग्राम लगभग 5 लाख रूपये पाया गया है। आरोपियों से पूछताछ पर लोग ईलाहाबाद और आजमगढ (उ.प्र.) के रहने वाले हैं।
मुख्य आरोपी रमेश कुमार ने बताया कि साथ में पकडे गये दो नाबालिगों का इस्तेमाल यात्रा के दौरान सामान (गांजा) को अलग-अलग जगहों में रखने और आम लोगों व पुलिस की शंका से बचाने के लिये करता था। महीने में तीन से चार खेप गांजा की सप्लाई उडीसा के अलग-अलग जगहों से लेकर उत्तर प्रदेश तक की जाती थी।
मुख्य आरोपी रमेश कुमार जो कि पेशे से ट्रक ड्रायवर है। काफी समय से गांजा तस्करी करने की बात कबूल करते हुये हर बार पुलिस से बचने के लिये नये तरीकों का इस्तेमाल करना बताता है। तस्कर से कई अहम जानकारी पुलिस को हाथ लगी है। आरोपियों को ज्यूडीशियल रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश ध्रुव, उप निरीक्षक श्रवण मिश्रा, उप निरीक्षक एम एल यादव, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र धनकर, आरक्षक आदित्य सिंह,आरक्षक नरेश प्रधान का योगदान सराहनीय रहा। गिरफ्तार आरोपियों में रमेश कुमार ग्राम गडोली थाना देवगांव जिला आजमगढ उत्तर प्रदेश सहित 2 अन्य नाबालिग रायपुर शामिल है।