बीजापुर (वीएनएस)। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत हितग्राहियों और किसानों को मुख्यमंत्री निवास में आयोजित वीडियोंकान्फ्रेसिंग के माध्यम से राशि का अंतरण किया। बीजापुर जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाऊस में कार्यक्रम का शुभारंभ राजगीत से हुआ तत्पश्चात कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारी, किसानों, ग्रामीणों ने आतंकवाद के विरूद्ध संर्घष करने की शपथ ली।
इस वर्चुअल कार्यक्रम में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् जिले के 15361 किसानों को खाते में 20 करोड़ 40 लाख रुपए प्रथम किस्त के रुप मंे अंतरित हुआ, वहीं गोधन न्याय योजनांतर्गत एक करोड़ 72 लाख रुपए तथा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत् 897 हितग्राहियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 31 लाख 39 हजार रुपये आनलाईन अंतरित हुआ। जिला बीजापुर में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के माटीकला बोर्ड के अध्यक्ष बालम चक्रधारी ने जिले के किसानों का सम्मान किया और कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सदैव किसान गरीब एवं आदिवासियों के हितोें की रक्षा के लिए निरंतर विभिन्न योजनाएं संचालित कर रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय विधायक एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम शाह मंडावी ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना , राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन, कृषि मजदूर न्याय योजना के उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया छत्तीसगढ़ राज्य सहित बीजापुर जिले के ग्रामीण, किसान, मजदूर, आदिवासी, वनोपज संग्राहक, बैगा, गायता पुजारी सहित अंतिम व्यक्ति लाभान्वित हो रहा है। अंतिम छोर तक शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाएं पहुँच रही है। जिससे माननीय भूपेश बघेल एवं छत्तीसगढ़ शासन के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। विगत साढ़े तीन वर्षों में ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है एवं रोजगार के अवसर ग्रामीणों, किसानों एवं महिलाओं को मिला है। इस अवसर पर लाभार्थी किसानों, मजदूरों को मंच में बुलाकर सम्मानित किया गया। कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत सामग्री वितरण किया गया, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर, प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड, सब्जी बीज मिनीकिट,मक्का बीज मिनिकिट,मछली पकडने हेतु जाल सहित विभिन्न सामग्री वितरण किया गया।
कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसान भाईयों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकृत किसानों को ई-केवाईसी निर्धारित तिथि तक पूर्ण कराने के लिए जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, उपाध्यक्ष कममलेश कारम, छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य बसंत राव ताटी, जिला पंचायत एवं बस्तर विकास प्राधिकरण के सदस्य श्रीमती नीना रावतिया उददे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पुष्पा राव, नगरपालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया, जनपद पंचायत बीजापुर अध्यक्ष श्रीमती बोधी ताती, जनपद बीजापुर उपाध्यक्ष सोनू पोटाम, पार्टी पदाधिकारी लालू राठौर, कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा, डीएफओ अशोक पटेल, सीईओ जिला पंचायत रवि कुमार साहू सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया प्रतिनिधि एवं आम नागरिकगण उपस्थित थे।