अम्बिकापुर (वीएनएस)। प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी और पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष और सहकारिता के पुरोधा राजा यूएस सिंह देव की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टी एस सिंह देव, लुंड्रा विधायक डॉ प्रीतम राम, औषधीय पादप बोर्ड अध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक सहित कांग्रेसजनो ने राजीव भवन में स्व. राजीव गांधी और स्व. यू एस सिंह देव के छाया चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
मंत्री सिंहदेव ने राजीव गांधी की सोंच और देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विषम परिस्थिति में अचानक राजनीति में आने के बाद राजीव गांधी ने देश को नई दिशा दी। दूरसंचार, टेलीविजन के साथ कम्प्यूटर और इंटरनेट क्रांति के लिए आज भी उन्हें याद किया जाता है।राजीव गांधी में देश की राजनीति में उच्च प्रतिमान स्थापित किया। टी इस सिंहदेव के राजा स्व यूएस सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सरगुज़ा में सहकारिता और कृषि के क्षेत्र में उनके योगदान को याद किया और युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने की बात कही। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष डॉ जेपी श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा, महापौर डॉ अजय तिर्की, जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ग्रामीण अध्यक्ष बंटी शर्मा,अरविंद सिंह गप्पू,मो इस्लाम, संध्या रवानी,मधु दीक्षित,बलराम यादव,दुर्गेश गुप्ता, सैयद अख्तर हुसैन,आशीष वर्मा, सत्येंद्र तिवारी,इंद्रजीत सिंह धंजल,प्रमोद चौधरी,पप्पन सिन्हा, हेमंत तिवारी,अनूप मेहता,शानू मुखर्जी अमितेश सिंह, हेमंती प्रजापति,अश्फाक अली, भानु विश्वकर्मा, अमित जायसवाल,अमित सिंह,चुनमुन तिवारी, सतीश बारी, रजनीश सिंह,उत्तम राजवाड़े,दिलीप धर, अविनाश ठाकुर, राहुल, शकीला,आनंदी तिग्गा,गीता रजक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।