ग्राम बरिमा मे सरपंच-सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने लगाया पैसे गबन का आरोप

Posted On:- 2022-05-21



मैनपाट (वीएनएस)। विकासखंड मैनपाट अंतर्गत ग्राम पंचायत गरिमा में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरपंच एवं सचिव ने मिलीभगत कर शासन के पैसों का गबन कर दिया है। ग्रामीणों ने जांच के लिए जनपद पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी को आवेदन प्रस्तुत किया था। परंतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने आज पर्यंत कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच ने पीडीएस भवन के पास शेड निर्माण  के लिए 100000 की राशि जारी हुई थी। किंतु शेड निर्माण नहीं हुआ और संपूर्ण कागजी कार्रवाई कर राशि का गबन कर दिया गया। उसी प्रकार नाली निर्माण की राशि हैंड पंप समर्सिबल लगाने की राशि स्ट्रीट लाइट की राशि ढोडी निर्माण की राशि का फर्जी बिल बनाकर सरपंच सचिव ने मिलीभगत कर संपूर्ण राशि गबन कर दी। गया ग्रामीणों ने इस संबंध में जिले के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को भी आवेदन प्रस्तुत कर जांच की मांग की थी  किंतु उनके ने कोई कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीणों ने इस संबंध में बताया कि उन्हें ग्राम में पीने की पानी की समस्या है जिसका निदान गर्मी के मौसम में भी नहीं किया जा रहा है ग्रामीण नदी के पानी पीने को मजबूर हैं जिससे उन्हें कई तरह की बीमारियां हो रही। पूर्व सरपंच व उपसरपंच का कहना है कि वर्तमान सरपंच एवं सचिव ने ग्राम पंचायत की बैठक में पंच को आय व्यय कीजानकारी नहीं दी जाती है। जससे उनकी भूमिका और संदिग्ध प्रतीत होती है ग्रामीणों ने इस संबंध में शासन से जांच कर उचित कर्र्वी की मांग की है जिससे कि ग्राम पंचायत का विकास हो सके और ग्रामीणों को शासन की योजना का लाभ मिल सके।