सूरजपुर (वीएनएस)। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इंडोर स्टेडियम स्टेडियम सूरजपुर में राजीव गांधी किसान न्याय योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु हुए निकटतम परिजनों को आरबीसी 6-4 के तहत आर्थिक सहायता राशि का चेक वितरण किया।
बुधनी पति बंसीलाल साहू ग्राम जूर को पति की कुएं में डूबकर मृत्यु होने पर 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि, उमिर्ला पति स्वर्गीय हेमंत सिंह ग्राम करिंदा पति के आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु पर 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि, संजय पैकरा ग्राम कुसमुसी पुत्र उज्जवल पैकरा की कुएं में डूबने से मृत्यु पर 4 लाख की आर्थिक सहायता राशि, अशोक जैन पिता महावीर जैन सड़क दुर्घटना में बच्चे की मृत्यु पर 25 हजार रुपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक मुख्य अतिथि डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने प्रदान किया।